फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दंत चिकित्सकों ने भूखे रहकर किया मरीजों का उपचार

Sat, 17 Aug 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करती दंत चिकित्सक रेणु।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर जिले के समस्त दंत चिकित्सकों ने शुक्रवार को भूखे रहकर मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

डॉ. रेणु ने बताया कि जिले में करीब 20 दंत चिकित्सक कार्यरत है और सभी दंत चिकित्सक कार्य के दौरान भूख हड़ताल पर रहें। उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग हैं कि 5, 10 व 15 साल पर 100 प्रतिशत एसीपी सहित सभी लाभ दिए जाए, दंत चिकित्सक को ग्रुप बी से ग्रुप ए में शामिल किया जाए, उप निदेशक दंतक के दो पद सृजित किए जाए, दंत चिकित्सक को चिकित्सक अधिकारी की तर्ज पर विशेष कैडर में शामिल किया जाए। एमएचए और एमपीएच डेंटल सर्जन को 200 बेड के अस्पताल में डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों को लेकर आश्वासन तो हमेशा दिया मगर कभी उन नितियों को लागू नहीं किया गया। इसलिए आज पूरे हरियाणा के दंत चिकित्सक मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें