फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रक की टक्कर से 33 केवी की लाइन के दो पोल टूटे, 26 घंटे बिजली रही गुल

Sat, 17 Aug 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- सतनाली में टूटे पोल को ठीक करते बिजली निगम के कर्मचारी- संवाद
विज्ञापन
सतनाली। ट्रक की टक्कर लगने से 33 केवी पावर हाउस सतनाली से सुरेहती जाखल तक जाने वाली बिजली लाइन के दो पोल टूट गए। वीरवार की रात को ट्रक पोल टूटने के बाद दोनों गांव की बिजली आपूर्ति 26 घंटे बाधित रही। गांव सुरेहती जाखल और सुरेहती पिलानिया के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ हनुमान सिंह ने बताया कि वीरवार की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात कारणों से एक ट्रक की टक्कर से 33 केवी की लाइन के दो पाेल टूट गए जिसके कारण दो गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। ट्रक के मालिक ने बिजली निगम को जुर्माना भरने की शर्त को स्वीकार कर लिया। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बिजली के पोल ठीक करवाकर बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें