फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में छाया घना कोहरा, 20 मीटर से भी कम रही दृश्यता

विज्ञापन
फोटो नंबर-21नारनौल में वीरवार सुबह छाए घने कोहरे के कारण लाईट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। वीरवार सुबह नौ बजे तक भी कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से 20 मीटर से भी कम दृश्यता रही। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 2 दिन बाद फिर से मौसम परिवर्तनशील होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की शृंखला में एक नया पश्चिमी 31 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से बर्फबारी जारी रहेगी।
मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान हल्की बारिश के एक बार फिर से आसार बनते नजर आ रहे हैं। अगले दो तीन दिनों तक सुबह के घंटों के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा। उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें