फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डेंगू का डंक... चार मरीज मिले, वार्ड बनाया पर प्लेटलेट्स की सुविधा नहीं

Sat, 12 Oct 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 16लार्वा की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्त्रोत- संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में लगातार डेंगू विकराल रूप धारण कर रहा है। शुक्रवार को भी डेंगू के 4 मरीज मिले हैं, जिसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन

इससे पहले 9 अक्तूबर को भी चार डेंगू मरीज मिले थे। वहीं जिले में अब तक मलेरिया के चार मरीज मिल चुके हैं। डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में 152 टीमें गठित की गई है। जो गांव व शहर में घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रहे हैं। वहीं लोगों को डेंगू व मलेरिया के प्रति जागरूक कर रही है। वहीं जिन स्थानों पर डेंगू या मलेरिया का लारवा मिलता है, उन्हें विभाग नोटिस भेज रहा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में लारवा मिलने पर 1333 नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

डेंगू वार्ड बनाया, पर प्लेटलेट्स की व्यवस्था नहीं
डेंगू के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। जहां वेंटीलेटर और ऑक्सीजन सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध है। लेकिन प्लेटलेट्स कम होने पर प्लेटलेट्स की उपलब्धता नागरिक अस्पताल में मौजूद नहीं है। नागरिक अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन होने के बाद भी चालू नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक जो भी डेंगू के मरीज मिले हैं, वह सभी उपचार के बाद स्वस्थ हैं। हाल ही में मिले मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिले में अब तक 15 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। जहां भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां दवा का छिड़काव किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रही है।
-डॉ. मनीष, डीएओ, जिला नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें