फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोली में काफी हद तक डेंगू पर नियंत्रण

Mon, 24 Aug 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कारोली में डेंगू और वायरल के बढ़ते प्रकोप को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डटी हुई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर लड़कों की टीम ने गांव की गलियों की सफाई भी की। गांव कारोली मे पिछले 17 जुलाई से डेंगू और वायरल बुखार ने करीब 160  बच्चों को अपने चपेट में ले लिया था।

जिससे गांव में पैसे खर्च के साथ एक भय पैदा हो गया था। जिसको स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए बीमारी पर काफी मात्रा में काबू पा लिया है। हालांकि आज भी  स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव कारोली में घर-घर जाकर हर मरीज का हाल जानने में लगी हुई है।
विज्ञापन


 मलेरिया अधिकारी डॉ. रोहिल्ला ने बताया कि जब तक इस बीमारी पर पूरा काबू नहीं होगा तब तक हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम इसी गांव में जांच व इलाज के लिए लगी रहेगी। दूसरी तरफ आयुर्वेदिक डॉ. सतीश और सत्यवीर दलाल का कहना कि हम मरीज को गिलोई का काढ़ा बनाकर पिला रहे हैं।

 जिससे काफी मरीजों को फायदा हुआ है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अश्वनी रोहिल्ला और डा.  अमित ने बताया कि गांव में एक नुक्कड़ सभा बुलाई। जिसमें गांव में सफाई  करवाने के लिए पांच लड़कों की टीम बनाई गई है। जो रोजाना सफाई कर्मचारी के साथ-साथ सफाई में योगदान करेंगे। इसमें सुनील, हितैष, संदीप, संदेश व  ताराचंद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें