मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर वीरवार को बहुजन समाज पार्टी ने अटेली तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लहराकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार अटेली के रीडर विनोद कुमार को सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आरती सिंह राव को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर 22 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसलिए न्याय और नैतिक आधार पर आरती सिंह राव को त्याग पत्र दे देना चाहिए था।
आरती सिंह राव को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए और जब तक उनके खिलाफ दायर याचिका पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता तब तक उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर रखा जाए। प्रदर्शन का नेतृत्व बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रधान प्रमोद कटारिया ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अनिल कुमार, जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र रामबास, विधानसभा प्रभारी कपिल बाछौद, भाग सिंह चेयरमैन, दानसिंह प्रजापत, कैलाश सेठ, रिंकू अगिहार, तुषार तायल, चंद्रपाल, प्रवीण, दाताराम, भरत सिंह, रविकांत, कार्तिक, भरत सिंह, जोगेन्द्र, अनिल, कैलाश, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश यादव, बीएल सैनी, सुभाष, सुबेसिंह, सतबीर सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।