नारनौल। रेवाड़ी-नारनौल नेशनल हाइवे के कंट्रोल रूम मैनेजर व अन्य के साथ 8-10 लोगों द्वारा मारपीट करने पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इस बारे में मैनेजर ने उक्त लोगों के खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर तीन नामजद सहित 7-8 अज्ञात के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में होडल पलवल निवासी कन्हैयालाल पुत्र ने बताया कि वह हाल में रेवाडी-नारनौल हाइवे पर नियर सुराना कंट्रोल रूम सेंटर पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जोकि एनपीएस कंपनी ने काम करने के लिए लेबर का ठेका कृष्ण कुमार निवासी बड़कोदा को 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2023 तक दे रखा था। मगर ठीक प्रकार से कार्य नहीं करने पर उनकी कंपनी ने 1 मई से खुद काम करना शुरु कर दिया है। इस बात की रंजिश रखते हुए कृष्ण कुमार व उसके लड़के संदीप व मंजीत मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कंट्रोल रूम को ताला लगा दिया। जिसकी सूचना उसे प्राप्त होने पर वह तथा कृष्णा सिंह निवासी पलवल शाम को कंट्रोल रूम पहुंचे तो वहां पर कृष्ण व उनके लड़के तथा 7-8 युवक गाड़ी व मोटरसाइकिलों पर आए और उतरकर उनके साथ मारपीट करने लगे व अपने लेबर के पैसे मांगने लगे। जिस पर उसने पेमेंट करने की बात कही। वहीं उन्होंने कहा कि तुमने हमारा टेंडर बंद किया है। अब हर महीने के दो लाख रुपये यह कंट्रोल रूम चलाने के लिए देने होंगे और अगर दो लाख कल तक नहीं पहुंचने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।