फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों तेल पर बढ़ी राशि वापस लेने की मांग

Thu, 03 Jul 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- कनीना में उपमंडल अ​धिकारी के रीडर अनिल  कुमार  को ज्ञापन सौंपते ठाकुर  अतरलाल--
विज्ञापन
कनीना। हरियाणा सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों को दिए जाने वाले सरसों तेल के रेट बढ़ाने पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वीरवार को बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर रेट बढ़ाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की है। उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय सहायक अनिल कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अतरलाल ने कहा कि बीपीएल कार्डधारकों को दिए जाने वाले सरसों तेल का रेट बढ़ाने का निर्णय गलत तथा गरीब विरोधी निर्णय है। बीपीएल परिवारों को हर महीने दो लीटर सरसों का तेल चालीस रुपये में देती अब रेट बढ़ाकर 100 रुपये करना बीपीएल परिवारों पर आर्थिक भार बढ़ाना है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से लगभग 46 लाख बीपीएल परिवारों की पर आर्थिक भार बढ़ेगा।
एकदम ढाई गुना वृद्धि गलत, गरीब विरोधी निर्णय है। सरकार को तत्काल रेट वृद्धि को वापस लेना चाहिए और बीपीएल परिवारों को पहले की तरह चालीस रुपये में दो लीटर तेल मुहैया करवाना चाहिए। रीडर अनिल कुमार ने ज्ञापन को तत्काल सरकार को भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, दानसिंह प्रजापत, राकेश यादव, ओपी यादव, प्रशांत तंवर, शेरसिंह, पूर्ण नंबरदार, सोनू, बीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें