फोटो संख्या:54- कनीना में उपमंडल अधिकारी के रीडर अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपते ठाकुर अतरलाल--
कनीना। हरियाणा सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों को दिए जाने वाले सरसों तेल के रेट बढ़ाने पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वीरवार को बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर रेट बढ़ाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की है। उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय सहायक अनिल कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
अतरलाल ने कहा कि बीपीएल कार्डधारकों को दिए जाने वाले सरसों तेल का रेट बढ़ाने का निर्णय गलत तथा गरीब विरोधी निर्णय है। बीपीएल परिवारों को हर महीने दो लीटर सरसों का तेल चालीस रुपये में देती अब रेट बढ़ाकर 100 रुपये करना बीपीएल परिवारों पर आर्थिक भार बढ़ाना है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से लगभग 46 लाख बीपीएल परिवारों की पर आर्थिक भार बढ़ेगा।
एकदम ढाई गुना वृद्धि गलत, गरीब विरोधी निर्णय है। सरकार को तत्काल रेट वृद्धि को वापस लेना चाहिए और बीपीएल परिवारों को पहले की तरह चालीस रुपये में दो लीटर तेल मुहैया करवाना चाहिए। रीडर अनिल कुमार ने ज्ञापन को तत्काल सरकार को भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, दानसिंह प्रजापत, राकेश यादव, ओपी यादव, प्रशांत तंवर, शेरसिंह, पूर्ण नंबरदार, सोनू, बीर सिंह मौजूद रहे।