फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में नए संकायों को शुरू करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नए संकाय शुरू करवाने की मांग को लेकर छात्र संघ ने प्राचार्य जगमेश जाखड़ के माध्यम से आईजीयू के उप कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष शुभम कौशिक के नेतृत्व में प्राचार्य जगमेश जाखड़ को सौंपे ज्ञापन में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में इसी सत्र से एमएससी फिजिक्स, एमबीए व एमसीए कोर्स शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

कौशिक ने बताया कि कॉलेज में ऐसे कोर्स शुरू करने की मांग की है जिनकी विद्यार्थी लंबे समय से मांग कर रहे थे। राजकीय महाविद्यालय नारनौल की स्थापना 1954 में हुई थी। यह जिले का सबसे पुराना कॉलेज है एवं गांव देहात के साथ ही शहरी परिवेश के विद्यार्थी यहां पढ़ते हैं। चार हजार से अधिक छात्रों की क्षमता वाले इस कॉलेज में जिले के सर्वाधिक आवेदन प्राप्त होते हैं। निजी कॉलेज की महंगी फीस के कारण भी राजकीय कॉलेज में कुछ कोर्स ऐसे भी हैं जो स्नातक कक्षा में ही उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए उक्त कोर्स शुरू करने आवश्यक हैं। मौके महेश पालीवाल, जगपाल शर्मा, गौरव शर्मा, रोहित, प्रवीण, दिनेश और प्रणव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें