फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाईकोर्ट के आदेश पर दो सौ बेड अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू

Thu, 26 Oct 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल नारनौल में दो सौ बेड के निर्माणाधीन भवन का कार्य दोबारा से शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार के बीच रुपयों के भुगतान को लेकर मामला अटका हुआ था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट में चला गया था। इस मामले पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद दो दिन पहले दो सौ बेड के अधूरे पड़े भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बता दे कि बीते डेढ़ साल से कार्य बंद है, जिसकी वजह से आमजन को पुराने जर्जर भवन में ही उपचार लेना पड़ रहा है। वहीं कई बार पुराने अस्पताल में छत से प्लास्टर टूट कर नीचे गिर चुका है। जिसकी वजह से चिकित्सकाें व मरीजों में भय का माहौल बना रहता है। 24 करोड़ से अधिक लागत में बन रहे भवन का कार्य अधर में होने की वजह से मरीज अनेक सुविधाओं से वंचित है। ऐसे में अब दोबारा कार्य शुरू होने से शहरवासियों को कार्य पूरा हाेने की उम्मीद जगी है।



अब दो सौ बेड का निर्माण कार्य लगातार चलेगा। हालांकि अभी उनका पीछे का भुगतान नहीं किया गया है। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार, एरिया मैनेजर, गर्ग एंड कंपनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें