फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार की आबादी बुखार होने पर महेंद्रगढ़ जाने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आकोदा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से गांव में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग की है। इसके लिए गांव वासियों ने एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भेजा है। ग्रामीणों ने कहा कि बुखार की दवा लेने के लिए भी महेंद्रगढ़ जाने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण रमेश कुमार, अजय सिंह, देशराज, नरेंद्र, संदीप, धर्मबीर, नितेश, गजराज, प्रवीण कुमार सहित कई लोगों ने कहा कि आकोदा करीब सात हजार आबादी का गांव है। गांव में लगभग 300 दुकानें, तीन बैंक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। कई निजी विद्यालय भी गांव में हैं। स्टेट हाईवे पर स्थित यह गांव लगभग दस गांवों को जोड़ने वाला बिंदु है। इन गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर कोई सुविधा नहीं है। बुखार होने पर भी मरीज को 20 किलोमीटर दूर महेंद्रगढ़ इलाज के लिए जाने को मजबूर होना पड़ता है। अगर मरीज को समय पर इलाज नहीं मिलता है तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर गांव की पंचायती भूमि भी उपलब्ध है। यहां पर सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए तो ग्रामीण पूर्ण सहयोग के लिए तैयार हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर आकोदा में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाता है तो इससे दस गांवों के 25 हजार लोगों को फायदा होगा।
गांव के आसपास कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। जरा सी तकलीफ होने पर मरीज को 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। यह हमारी ही नहीं बल्कि आसपास के सभी गांवों के लोगों की समस्या है। आकोदा में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर दिया जाए तो दस गांवों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन

रमेश कुमार उर्फ पप्पू
आकोदा क्षेत्र का बड़ा गांव है। गांव के आसपास पाली में ही स्वास्थ्य केंद्र है। वहां पर स्वास्थ्य सुविधा पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए किसी को हल्का बुखार भी आ जाता है तो महेंद्रगढ़ ही जाना पड़ता है। मरीज एवं परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
ईश्वर सिंह, पूर्व थानेदार।
गांव आकोदा में छह से सात हजार की आबादी है। गांव में स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित होने की वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। किसी को बुखार हो जाए तो गाड़ी लेकर महेंद्रगढ़ जाना पड़ता है। एक मरीज पर एक हजार से अधिक रुपये खर्च हो जाते हैं।
सुदर्शन उर्फ मोनू
गांव के आसपास खुडाना, बास, बसई, जाट, भुरजट, आदलपुर गांव पड़ते हैं। मरीजों को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में जाकर इलाज करवाना पड़ता है। आर्थिक रूप से नुकसान भी उठाना पड़ता है। हम सरकार से मांग करते हैं कि एक स्वास्थ्य केंद्र आकोदा में स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

शिवकांत ढाणी आकोदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें