फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीपीएल प्लाॅटों के इंतकाल दर्ज करने की मांग

Tue, 11 Jun 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73-कनीना एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण--स्रोत-- संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना व आसपास गांवों के बीपीएल परिवारों ने उपमंडल अधिकारी व जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर प्लाटों के इंतकाल दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह के सुप्रीटेंडेंट सुलील कुमार को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने जल्द इंतकाल दर्ज कराने की मांग उठाई। गांव कोका निवासी लखीराम, शेर सिंह, चंद्रकला, धर्मवीर, अनिल, हवा सिंह, बाबूलाल ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए बीपीएल प्लाट का अभी तक इंतकाल अभी तक दर्ज नहीं हुआ है, जिससे बीपीएल परिवारों में रोष है। उन्होंने बताया कि एसडीएम व जिला उपायुक्त को ज्ञापन भेज कर जल्द से जल्द इंतकाल करवाने की गुहार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्राम पंचायत की जमीन पर हमें जो बीपीएल के प्लॉट दिए हैं न ही तो उनका आज तक कब्जा मिल पाया है और न ही इंतकाल दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें