फोटो संख्या:74- गांव धनौंदा में फुटबॉल के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लेते कोच--स्रोत-संवाद
कनीना। खेल महाकुंभ के लिए दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन कर विभिन्न खेलों के लिए जिलाभर में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। सोमवार को गांव धनौंदा में महज 15 मिनट में 34 में से 25 खिलाड़ियों का चयन करने व दस बजे ट्रायल प्रक्रिया शुरू करने पर नाराजगी जताई है।
18 जुन से शुरू होने वाले खेल महाकुंभ के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल का आयोजन कर खिलाड़ियों के चयन किया जा रहा है। उप मंडल के गांव धनौंदा कोच संजू, कपिल व प्रदीप की देखरेख में ट्रायल प्रक्रिया चली। जिले से ट्रायल देने के लिए 34 खिलाड़ी आए थे, जिनमें से 25 का चयन किया गया है। ट्रायल देने आए खिलाड़ियों का कहना है कि यह चयन प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू कराई जानी चाहिए थी लेकिन 10 के बाद शुरू की गई। खिलाड़ियों ने मात्र 15 मिनट ग्राउंड में अपना प्रदर्शन करने का अवसर मिला जिसके बाद ट्रायल समाप्त कर दी गई। इतनी भारी गर्मी के बावजूद ट्रायल 10 बजे सही नहीं है। ट्रॉयल देने आए खिलाड़ियों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से खेल मैदान तक पहुंचे थे और कड़ी धूप में चलना मुश्लिक हो जाता है। कोच के आदेशानुसार कड़ी धूप व गर्मी में ट्रायल देना पड़ा, जिसके कारण वह अपना प्रदर्शन भी ठीक ने नहीं कर पाए।
फुटबॉल मैदान में सुबह छह बजे ही ट्रायल लेने वाले कोच पहुंच गए थे। समय निर्धारित होने के बावजूद भी अनेक खिलाड़ी बहुत देरी से आए, जिसके कारण ट्रायल शुरू होने में देरी हो गई। 34 खिलाड़ियों के ट्रायल दिया था, जिसमें से 25 का चयन किया गया है।
-संजू कोच, फुटबॉल
खेल महाकुंभ के लिए जिलेभर में दो दिन विभिन्न खेलों के ट्रायल लिए गए हैं। धनौंदा में फुटबाल की ट्रायल को लेकर कोच व उनके सहयोगियों को सुबह के समय ट्रायल लेने के आदेश दिए थे। अगर किसी भी कोच व सहयोगी ने अनियमितता बरती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी।
फोटो संख्या:74- गांव धनौंदा में फुटबॉल के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लेते कोच--स्रोत-संवाद