फोटो संख्या: 66 समाजसेवी अतरलाल के नेतृत्व में उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना को ज्ञापन सौंपते किस
कनीना। गांव चेलावास के किसान ओमप्रकाश के मकान के नजदीक बने टीनशेड में आग लगने से हुए लाखों के नुकसान पर आर्थिक सहयोग की मांग को पीड़ित किसान उपमंडल अधिकारी से मिले। किसानों ने उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता देने की मांग की। किसान ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार को अग लगने से उसका ट्रैक्टर, भैंस और दो कटड़ी बुरी तरह से झुलस गई थी।इस दौरान अन्य सामान भी जल गया जिससे करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद