फोटो संख्या:70- कनीना में एसडीएम सुप्रीडेंट को ज्ञापन सौंपते कस्बावासी--स्रोत--संवाद
कनीना। सोमवार को कनीना से रेवाड़ी जाने वाली सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर कस्बा वासियों ने ज्ञापन सौंपा। एसडीएम सुरेंद्र सिंह की अनुपस्थिति में ज्ञापन सुपरिटेंडेंट अनिल कुमार को दिया।
कस्बा वासियों ने एसडीएम कनीना को ज्ञापन सौंप कर कनीना से रेवाड़ी जाने वाली सड़क पर बनी संगम कॉलोनी व वार्ड नंबर एक वह 14 के पास दो स्पीड ब्रेकर बनाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि उक्त टी पॉइंट पर अब तक अनेक हादसे हो चुके हैं जिनमें अनेक लोगों की जान तक जा चुकी है। उन्होंने उपमंडल अधिकारी से मांग कर कहा है कि अभी सड़क निर्माण का कार्य जारी है तो टी पॉइंट पर दो स्पीड ब्रेकर बनाए जाए ताकि लोगों की जान माल की सुरक्षा की जा सके। इस दौरान जगपाल सिंह, राकेश कुमार, राकेश, नरेश, कंवर सिंह, राम सिंह, जसवंत सिंह, अमर सिंह, दिलीप सिंह, रामपत सिंह, अभय सिंह, सत्यवान सिंह, वीरेंद्र सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।