नारनौल। नारनौल में जिला उपायुक्त निवास के पास बने चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग की गई है। इसे लेकर युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के सदस्यों ने सचिव टिंकू प्रधान के नेतृत्व में वीरवार को जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के नाम ज्ञापन दिया।
कहा कि आज के समय में शहीद भगत सिंह युवाओं के प्रेरक हैं। टिंकू प्रधान ने कहा कि देश के प्रति समर्पण की भावना व्यक्तिगत स्वार्थ से परे होती है। इस दौरान भारत बोहरा, रवि भारती, एडवोकेट कृष्ण शर्मा, गौतम सैनी, शैलेष शर्मा, स्नेह शर्मा, योगेश, प्रमोद सैनी, पीयूष, भारत, विशाल, अर्पित गोयल, विवेक, विशाल, राजबीर, प्रमोद, मुस्कान आदि मौजूद रहे।