फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रामबास, कोरियावास और हसनपुर रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग

Sun, 05 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08नारनौल डिपो पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के नजदीकी गांव रामबास, कोरियावास और हसनपुर के लोगों ने बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गांव कोरियावास में मेडिकल कॉलेज भी शुरू हो गया है। इससे इस रूट पर आवागमन बढ़ा है लेकिन कोरियावास रूट पर बस संचालन नहीं होने के कारण मेडिकल कॉलेज आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने डिपो प्रशासन से कहा कि नारनौल से मेडिकल कॉलेज, कोरियावास, हसनपुर और रामबास तक सुबह 9 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे बस का संचालन किया जाए।



गांव कोरियावास, हसनपुर और रामबास एक ही रूट पर स्थित है। इस पर केवल एक बस का संचालन सुबह के समय किया जाता है। साथ ही ऑटो भी बहुत कम संचालित है, जिस कारण आवागमन करने वाले लोगों को अधिक किराया देकर ऑटो में या लिफ्ट लेकर लोग घर तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन




-



मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद उम्मीद थी कि इस रूट पर बस संचालन बढ़ाया जाएगा लेकिन अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। इस कारण गांव से जो लोग नौकरी, मजदूरी व छात्र पढ़ाई करने नारनौल जाते हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस का संचालन बढ़ाने की मांग डिपो कार्यालय में दर्ज करवाएंगे।-प्रकाश देवी, सरपंच, गांव-रामबास
विज्ञापन




वर्जन :



नारनौल डिपो से सभी लंबे, छोटे और ग्रामीण रूट पर बसों का संचालन किया जा रहा है। बस बढ़ाने की मांग आमजन डिपो कार्यालय में कर सकते हैं। इसके बाद रूट का निरीक्षण कर बढ़ाने की योजना अमल में लाई जाएगी।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें