फोटो 12: डाक ध्वज यात्रा को रवाना करते अतरलाल। स्रोत: प्रवक्ता
मंडी अटेली। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सुरानी-बाछौद और आसपास के गांवों के 70 युवाओं ने सुरानी से अयोध्या के लिए डाक ध्वज यात्रा शुरू की। यात्रा से पहले गांव में यज्ञ-हवन हुआ। पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं समाजसेवी अतरलाल ने युवाओं को ध्वज सौंपकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा साधना, सेवा और समरसता का संदेश है। युवाओं ने बताया कि 733 किलोमीटर की यात्रा अटेली, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ और बाराबंकी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य गोमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा दिलाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। संवाद