फोटो संख्या:61- सीईटी की तिथि बढ़ाने को लेकर यादव धर्मशाला में जिला अध्यक्ष यतेंद्र यादव को ज्
महेंद्रगढ़। सीईटी की आवेदन तिथि को बढ़ाने को लेकर नंबरदार एसोसिएशन ने बीजेपी जिला अध्यक्ष यतेंद्र यादव को ज्ञापन साैंपा है। नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार जांगड़ा ने बताया कि सरकार द्वारा सीईटी के लिए आवेदन शुरू किए थे। आवेदन शुरू होते ही सरल पोर्टल में तकनीकि समस्या होने के कारण ठप हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीईटी की तिथि को बढ़ाने की मांग की है ताकि सीईटी के लिए आवेदन करने से वंचित रहे युवा दोबारा से आवेदन कर सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप, इंद्र प्रजापति, जय वीर नंबरदार, सुनील खातोदडा, सुनील, अजय, महेश, सोनू मौजूद रहे। संवाद