नारनौल। गांव धरसुं के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर राशन डिपो को वापस बापडोली से जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनको मई 2025 से अक्तूबर 2025 तक मंजुला बापडोली के राशन डिपो से सामान मिलता था। यहां से ग्रामीणों को सामान सही समय पर और ठीक मिलता था। नवंबर 2025 से हमारा राशन निवाजनगर के साथ जोड़ दिया गया जिससे गांव वाले राशन नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग करते हुए फिर से बापडोली के डिपो से राशन दिलवाने की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों में अनेक ग्रामीण मौजूद थे।