फोटो 23जैलाफ से चिंडालिया का कच्चा पड़ा रास्ता।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। गांव जैलाफ के सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने सोमवार को जैलाफ से चिंडालिया रास्ता बनवाने के लिए समाधान शिविर में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि जैलाफ-चिंडालिया रास्ता दो गांवों को जोड़ने के साथ साथ राजस्थान की सीमावर्ती गांवों को भी जोड़ने वाला महत्वपूर्ण व उपयोगी रास्ता है।
जो अभी कच्चा रास्ता है इसी रास्ते से गांव चिंडालिया के स्कूली बच्चे जैलाफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आना-जाना करते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात अब स्कूल लगने लगे हैं। बारिश के मौसम में इस कच्चे रास्ते से स्कूली बच्चों का आना-जाना दूभर हो गया है। दुपहिया वाहन से भी लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव जैलाफ की सीमा व खेत भी इस रास्ते पर लगते हैं। इसलिए जैलाफ-चिंडालिया रास्ता को शीघ्र बनवाया जाना चाहिए।