फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टीन शेड का निर्माण 15 दिन में शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
फोटो 05 ज्ञापन सौंपते अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति ने अंडरपास में टीन शेड का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है। समिति के संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएफसीसीआईएल के जूनियर कार्यकारी अधिकारी (सिविल) अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। समिति ने बताया कि टीन शेड निर्माण के लिए एक साल पहले पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। टीन शेड नहीं होने से राहगीरों को बारिश और धूप में परेशानी होती है। समिति ने 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें