फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूसचित जाति के लोगों पर अत्याचार करने वाले को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अटेली के गांव खेड़ी में गत माह दो समुदाय के बीच हुए आपसी झगड़े को लेकर रविवार को नारनौल के नेताजी सुभाष पार्क में महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। महापंचायत के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों ने नारनौल महेंद्रगढ़ रोड को कुछ समय के लिए जाम भी कर दिया। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपायुक्त को सौंपे में मांग की गई कि अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। महापंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ 10 सितंबर को लाठी, डंडों, लोहे के पाइप, कुर्सियों से हमला करने, लात व घूसों से की गई मारपीट मामले में सीसीटीवी फुटेज के प्रमाण के आधार पर दर्ज एससीएसटी मुकदमा में 35 आरोपियों को पुलिस की तानाशाही व दुर्भावना से आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं इसके बाद समय-समय पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दूसरी ओर इसके बाद हुए झगड़े में जब अनुसूचित जाति के कुछ युवाओं ने राजपूत समाज के लोगों पर हमला कर दिया तो पुलिस ने तत्परता से अनुसूचित जाति के सभी युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अनुसूचित जाति के कुछ निर्दोष युवाओं को भी जबरन गिरफ्तार कर लिया, जबकि हमला राजपूत समाज के लोगों ने किया था। महापंचाय और प्रदर्शन में महेंद्रगढ़ जिले के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के अन्य जिलों के सामाजिक संगठनों में भाग लिया। इस मौके पर सर्व समाज ने कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रधान जेसी सिंघल का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेकर डीजीपी, आईजी, डीसी व एसपी को लिखने के साथ साथ आक्रोश प्रदर्शन रैली में पूरी टीम के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें