फोटो 3न्याय यात्रा के दौरान ग्रामीणों की समस्या सुनते प्रमुख समाजसेवी अतरलाल।स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। समाजसेवी अतरलाल ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने और चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। अतरलाल ने अटेली न्याय यात्रा के दौरान ताजपुर, भीलवाड़ा, श्यामपुरा व कुंजपुरा में सभा में मांग उठाई।
इस माैके पर उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों, दवाइयों, लैब मशीनों व बेड की पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण गर्मी में उल्टी दस्त जैसी बीमारियों के लिए भी निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा है।
उन्होंने समय रहते राज्य सरकार से सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के सभी पदों को भरने, विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने, दवाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने तथा लैब व जांच मशीन स्थापित करने की मांग की।
उन्होंने अटेली और कनीना के उप नागरिक अस्पतालों को फर्स्ट रेफरल यूनिट का दर्जा देने की मांग की।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान उच्च अधिकारियों से करवाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश प्रधान, सुनील, शादीराम, धर्मपाल पंच, रामसिंह, सतबीर, बिरेन्द्र, गणपत, श्रीराम जेलदार आदि उपस्थित थे।