फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की उठाई मांग

Sat, 06 Apr 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बीकानेर से दरभंगा के बीच चलाई गई स्पेशल नई ट्रेन का महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पटौदी, गुरुग्राम जैसे स्टेशनों पर ठहराव नहीं देने से क्षेत्र के लोगों ने रेलवे के प्रति रोष है। दैनिक रेलयात्री महासंघ की ओर से रेलवे के उच्चाधिकारियों द्वारा लिए गए इस फैसले का विरोध किया है।
विज्ञापन

महासंघ ने कहा कि महेंद्रगढ़ के अमृत स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव दिया जाए, जिससे हकेंवि महेंद्रगढ़ व कई शिक्षण संस्थाओं में देशभर से आने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ यहां के लोगों को भी सुविधा मिल सके। रेलवे की ओर से इस ट्रेन का प्रदेश में केवल लोहारू व रेवाड़ी दो स्टेशनों पर ठहराव दिया है।
दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटौदा ने बताया कि बीकानेर मंडल के अधिकारियों की ओर से हरियाणा के साथ भेदभाव किया जा रहा हैं। इस गाड़ी का महेंद्रगढ़, पटौदी व गुरुग्राम जैसे अमृत योजना में शामिल स्टेशनों पर ठहराव नहीं दिया है। क्षेत्र के लोगों की ओर लगातार मांग रखने के बावजूद भी यात्रियों के हित को देखते हुए ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है। पिछले 9 साल में कई बार सांसद व अधिकारियों से मिलकर इस मार्ग पर नई ट्रेन का संचालन करने, विस्तार व ठहराव की मांग उठाई गई है, लेकिन दक्षिण हरियाणा की एक मांग भी पूरी नहीं हुई। वर्ष 2008 में मीटर गैज से ब्रॉड लाइन में परिवर्तन होने बाद क्षेत्र को लोगों को काफी उम्मीद थी कि इस रूट पर नई ट्रेनों का संचालन शुरू होगा तथा यात्रियों को देश हर कोने के लिए अपने स्टेशन से ट्रेन मिलेगी। इस मार्ग पर अभी भी तीर्थ स्थानों व लंबी दूरी की प्रतिदिन कोई रेलसेवा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें