फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेवा-आयु बहाल करने की उठी मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:73 नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपते हरियाणा प्रगतिशील दिव्यांग शिक्षा अ
विज्ञापन
कनीना। हरियाणा प्रगतिशील दिव्यांग शिक्षा अधिकारी संघ ने दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु पुनः 60 वर्ष निर्धारित करने की मांग को लेकर नारनौल से विधायक एवं पूर्व समाज कल्याण मंत्री ओम प्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कौशिक ने बताया कि पूर्व प्रावधान राज्य की संवेदनशील एवं कल्याणकारी नीति का प्रतीक था। दिव्यांग कर्मचारी शारीरिक एवं सामाजिक चुनौतियों के बावजूद पूर्ण निष्ठा से सेवाएं देते हैं और 60 वर्ष की सेवा-आयु उन्हें आर्थिक स्थिरता एवं सम्मानजनक जीवन-निर्वाह का अवसर प्रदान करती थी। विधायक ओम प्रकाश यादव ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित विषय पर उचित स्तर पर विचार-विमर्श करवाकर समाधान का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें