फोटो संख्या:62- सिंचाई विभाग पार्क में बैठक करते कर्मचारी--स्रोत- कर्मचारी
महेंद्रगढ़। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों ने बुधवार को सिंचाई विभाग के पार्क में बैठक की। इसमें एचकेआरएनएल कर्मचारियों को कार्यमुक्त न करने की मांग उठाई। साथ ही 11 अप्रैल को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पर मंथन किया गया।
जिला कमेटी महेंद्रगढ़ के प्रधान सचिव विजेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पूर्व किसी भी कच्चे कर्मचारियों को नहीं हटाने का वायदा किया था। साथ ही 58 साल जॉब सिक्योरिटी देने की बातें भी कही थी, लेकिन कुछ ही समय निकालने के बाद एचकेआरएनएल कर्मचारियों को हटाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के विरोध में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय नारनौल पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर सरकार को चेताने का काम करेगी। हटाए गए कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो आने वाली 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री कैंपस कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।