फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की खरीद नहीं होने पर तहसीलदार को दिया मांगपत्र

विज्ञापन
फोटो 09 तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए। प्रवक्
विज्ञापन
नांगल चौधरी। समर्थन मूल्यों पर बाजरे की खरीद नहीं होने पर जजपा के हलका प्रधान एडवोकेट प्रमोद ताखर व प्रभारी विनोद भील के नेतृत्व में तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसमें किसानों को फसल पंजीकरण के आधार पर भावांतर सहायता देने व मंडियों में तुरंत प्रभाव से खरीद आरंभ करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस दौरान जजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीपीओ प्रांगण में सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि हलके के ग्रामीणों की आजीविका खरीफ सीजन की फसलों पर निर्भर है क्योंकि बारिश होने के कारण सिंचाई की जरूरत नहीं होती और इसी फसल से ग्रामीणों को अनाज के साथ पशुचारा मिलता है।
लावणी के दौरान लगातार बारिश हुई थी जिसके प्रभाव से दाने का रंग पीला हो गया। सरकार ने बाजरे का भाव 2775 प्रति क्विंटल निर्धारित किया था व 10 अक्तूबर से खरीद करने के निर्देश दिए थे। नांगल चौधरी मंडी में 50 से अधिक सैंपल भरे गए थे। सभी सैंपलों को पीला रंग होने का तर्क देकर कैंसिल कर दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले जजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीपीओ प्रांगण में सरकार विरोधी नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही खरीद आरंभ नहीं की गई तो धरने-प्रदर्शन करने की रूपरेखा बनाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हजारीलाल लंबोरा, जिले सिंह गुर्जर, नवनीत एडवोकेट, मनोज, चैनसुख, प्रदीप व अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें