फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सैंडल और स्लीपर की मांग तेज, कारोबारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तापमान में वृद्धि होने से बाजार में सैंडल और स्लीपर की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। दुकानों पर प्रतिदिन ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं और हर दिन औसतन 50 पीस दुकानों से बिक रहे हैं। इससे कारोबारियों को इस बार 90 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख बाजारों और फुटवियर की दुकानों पर ग्राहकों की शुरू हो चुकी है। महिलाएं और युवा वर्ग नए डिजाइन के सैंडल व स्लीपर खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। दुकानदार हेमंत, सुमित, सुरेश, विश्वास कुमार आदि ने बताया कि गर्मी के कारण लोग बंद जूतों की बजाय खुले और हवादार फुटवियर को प्राथमिकता दे रहे हैं।

कीमतों की बात करें तो बाजार में स्लीपर की कीमत करीब 200 रुपये से शुरू हो रही है जबकि सैंडल 300 रुपये में मिल रहे हैं। इसके बाद साइज व गुणवत्ता के अनुसार इनकी कीमत भी बढ़ती जाती है। ब्रांड और डिजाइन के अनुसार कीमतों में अंतर आया है लेकिन ग्राहकों की खरीदारी पर इसका असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें