फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से साधारण वंदे भारत चलाने की मांग

Sun, 26 Oct 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- रेलवे स्टेशन पर साधारण वंदे भारत शुरू करवाने को लेकर स्टेशन मास्टर कर्मवीर को ज - फोटो : छठी मईया का सामूहिक पूजन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से साधारण वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ व यात्रियों ने रविवार को रेलमंत्री के नाम स्टेशन मास्टर कर्मवीर को मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि बीकानेर से दिल्ली तक नई वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन दिल्ली से वाया, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, लोहारू, सादलपुर, चुरू, रतनगढ़ से होते हुए बीकानेर पहुंचती है। इस ट्रेन का महज कुछ ही स्टेशनों पर ठहराव किया गया है जबकि दिल्ली से बीकानेर के बीच बहुत कम ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के अलावा साधारण वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएं तथा साथ इसका चंडीगढ़ तक विस्तार किया जाएं। साधारण वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान प्रदेश के लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने रेल मंत्री और रेलवे के उच्च अधिकारियों से मांग है कि दिल्ली से बीकानेर के बीच में साधारण वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए ताकि तीन राज्यों की जनता को ट्रेन का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि बीकानेर से सुबह वंदे भारत ट्रेन 5:40 बजे चलती है इसका बीकानेर से सुबह चार बजे चलाया जाएं। इस ट्रेन का पटौदी रोड, रेवाड़ी, डहीना, कनीना, सतनाली, लोहारू आदि रेलवे स्टेशनों पर भी ठहराव किया जाएं।
इस रेलवे मार्ग पर अभी तक प्रतिदिन कोई लंबी दूरी की ट्रेन का संचालन नहीं हो पाया है। वहीं इस रूट पर चलने वाली सभी एक्सप्रेस व सुपरफास्ट गाड़िया का केवल रात के समय संचालन हो रहा है। इसलिए यहां की जनता रेल सेवा से वंचित रह जाती हैं। इस रूट पर सुबह-शाम यात्रियों के अनुसार ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। इस मौके पर मंजीत, राहुल, प्रमोद, केशव, सुमित, दिनेश सहित यात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें