महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल से कोरियावास मेडिकल कॉलेज में भेजे गए डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की वापस तैनाती की मांग की गई है। इसके लिए वीरवार को क्षेत्र के लोगों ने समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बलवान फौजी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि नागरिक अस्पताल से जुलाई 2025 में 25 से ज्यादा डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को कोरियावास मेडिकल कॉलेज में अस्थाई रूप से तैनात कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री के आदेश से भेजे गए थे। संवाद