कनीना। अमर शहीद पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्ण सिंह यादव रहे। अध्यक्षता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि कर्ण सिंह यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से लाला लाजपत राय के आदर्शों पर चलने की अपील की। समाजसेवी ठाकुर अतरलाल ने केंद्र सरकार से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली में लाला लाजपत राय के नाम पर शोध पीठ स्थापित करने की मांग की। समारोह के संयोजक रविंद्र बंसल ने कहा कि लाला लाजपत राय पंजाब नेशनल बैंक के संस्थापक रहे।
इस अवसर पर पदमेंद्र जांगड़ा, सेठ प्रेम सिंगला, हरेंद्र शर्मा, हरिकिशन बंसल, सूबेसिंह, अजय कुमार, राकेश, ओम प्रकाश, ढील्लू सरपंच, गोपाल, जय भगवान, गोविंद, दीपक, कृष्ण कुमार भड़फ, श्यामलाल, गणेश गोयल, पूर्ण सिंह, मुंशीराम मौजूद रहे।