नारनौल। सामाजिक कार्यकर्ता छाजू राम रावत ने जैलाफ-नारनौल रोडवेज बस को नियमित रूप से चलाने और इस रूट पर फेरे बढ़ाने की मांग को लेकर जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन नगराधीश को सौंपा है। उन्होंने कहा है कि यह बस नियमित रूप से नहीं चलने से दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है। जैलाफ-नारनौल रोड पर रोडवेज बस नियमित रूप से चलाया जाए। साथ ही इस रूट पर शाम 4 बजे या 5.30 बजे बस चलाकर इसके फेरे बढ़ाए जाएं जिससे कि लोगों को लाभ मिल सके। जैलाफ-नारनौल रोडवेज बस 3 जुलाई को शुरू हुई थी जो जैलाफ, जाखनी, महरमपुर व धरसूं, मंडलाना और नसीबपुर गावों से गुजरती है। अभी सुबह 8 बजे और दोपहर बाद 2.30 बजे गांव जैलाफ से नारनौल के दो ही फेरे हैं।