मंडी अटेली। ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा ने मांगों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। चौकीदारों ने वेतन हर महीने 7 तारीख से पहले देने, लाठी, बैटरी व ड्रेस भत्ता समय पर जारी करने की मांग उठाई। साथ ही मृतक चौकीदार रमेश कुमार व नरेश कुमार के परिवारों को आर्थिक सहायता देने और जन्म-मृत्यु पोर्टल सुचारू रखने की बात कही। इस दौरान कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पंचायत अधिकारी पूर्ण सिंह ने मांगों को जायज बताते हुए कहा कि ये लंबे समय से लंबित हैं। संवाद