फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में नई कक्षाओं व सीट बढ़ाने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने महाविद्यालय में नई कक्षाएं शुरू करने और सीटें बढ़ाने की मांग उठाई। परिषद सदस्यों ने शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा के नाम प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा को ज्ञापन सौंपा। इसमें एमए हिंदी, अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने व बीए में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

छात्र प्रतिनिधि ललित ने बताया कि स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय, पैसे और परिवहन की समस्याएं आती हैं। कई छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में कॉलेज में नए विषय शुरू होने और सीटें बढ़ने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार, नगर मंत्री सचिन कुमार, प्रिंस लांबा, कार्तिक, आशीष, अरमान, महारथी, प्रिया, संजू आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें