फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजार में बढ़ी फास्ट फूड की मांग, एक सप्ताह में 30 हजार रुपये की ब्रिक्री

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- भगवान परशुराम मार्ग पर दुकान में फास्टफूड तैयार करता दुकानदार--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाजारों में इन दिनों फास्ट फूड की मांग तेजी से बढ़ रही है। शाम होते ही बाजारों और मुख्य चौक-चौराहों पर बर्गर, चाऊमीन सहित अन्य फास्ट फूड के स्टॉल पर लोग जमा हो जाते हैं। दुकानदार सुशील ने बताया कि बाजार में फास्ट फूड की शहर में करीब 100 दुकानें है। एक सप्ताह में 30 हजार रुपये की ब्रिक्री हो रही है।
विज्ञापन

चाऊमीन व बर्गर की दिल्ली व स्थानीय क्षेत्र से आपूर्ति की जा रही है। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे रोड और अन्य व्यस्त स्थानों पर फास्ट फूड के कई स्टॉल लगे हुए हैं। बाजार में बर्गर 30 से 80 रुपये तक की कीमत में मिल रहा है। वेज चाऊमीन फुल प्लेट 100 रुपये, शेजवान चाऊमीन फुल प्लेट 180 की प्लेट के हिसाब से मिल रही है।
उन्होंने बताया कि फास्ट फूड के लिए आवश्यक सामग्री जैसे सब्जियां, सॉस व अन्य सामान स्थानीय स्तर से ही बाजार में उपलब्ध हो रहा है। कई छोटे उत्पादक और थोक विक्रेता भी इन स्टॉल संचालकों को सामान की आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें