फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी मांग, दस दिन में बिकी 34 स्कूटी

Sun, 22 Mar 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- महेंद्रगढ़ में शोरूम से ईवी खरीदते ग्राहक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग बढ़ी है। शहर के चार शो-रूमों से दस दिन के अंदर 34 इलेक्ट्रिक स्कूटी की बिक्री हुई है। इलेक्ट्रिक वाहन हल्के और किफायती हैं जिससे उनकी अधिक मांग है। खासतौर से बुजुर्ग और स्कूल जाने वाले बच्चे इसे अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ी है। ईरान और इस्राइल व अमेरिका के बीच युद्ध से पेट्रोलियम की कीमतों में वृद्धि की आशंका के कारण लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ा है। नवरात्र में वाहनों की खरीद शुभ माना जाता है। इसके चलते लोग इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं।
दुकानदार ओमशिव कौशिक ने बताया कि पिछले कुछ समय में इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों की शुरुआती कीमत 35 हजार से बढ़कर करीब 39 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इसके बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शहर के चार शोरूमों में पिछले दस दिनों के अंदर करीब 34 इलेक्ट्रिक स्कूटी की बिक्री दर्ज की गई है जो इस बात का संकेत है कि लोग अब ईवी को एक बेहतर और किफायती विकल्प मानने लगे हैं।
पेट्रोल दामों में हो रही बढ़ोतरी भी लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी व बाइक की ओर आकर्षित कर रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी की कम रखरखाव लागत और पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण भी यह लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।
सुरेंद्र, नरेन सैनी, सुनीता ने बताया कि जहां एक ओर पेट्रोल वाहन चलाने का खर्च लगातार बढ़ रहा है, वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों में चार्जिंग का खर्च काफी कम आता है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नवरात्रों के चलते बिक्री में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें