फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड में चार गुणा बढ़ी इलेक्ट्रिक हीटर की मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:62- विश्व​कर्मा चौक  पर ​स्थित दुकान पर रखी इले​क्टि्रक हीटर---संवाद - फोटो : रिसिया के लखैया जदीद में बनकर तैयार अन्नपूर्णा भवन।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कड़ाके की ठंड में इलेक्ट्रिक हीटर की मांग चार गुना तक बढ़ गई है। जैसे-जैसे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वैसे-वैसे लोग अपने घरों और दुकानों को गर्म रखने के लिए इलेक्ट्रिक हीटर की खरीदारी में जुट गए हैं। इसका सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार पर पड़ा है।
विज्ञापन

शहर में 30 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर अलग-अलग वैरायटी के इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध हैं। दुकानों में अलग-अलग वैरायटी के हीटर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
बढ़ती मांग के कारण बाजार में अच्छी बिक्री हो रही है और आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। महेंद्रगढ़ में इलेक्ट्रिक हीटर का कारोबार इस समय गर्माया हुआ है और ठंड के साथ-साथ बाजार की रफ्तार भी तेज हो गई है। अब की बार ठंड के मौसम में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बॉक्स
इस साल हीटर की मांग पिछले वर्षों की तुलना में चार गुणा बढ़ी है। अनेक दुकानों ने पहले ही अतिरिक्त स्टॉक मंगा लिया है ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। व्यापारी भी अब ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उन्हीं मॉडलों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।-शिव कुमार, दुकानदार
बॉक्स
ग्राहकों में खासकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों वाले परिवारों में इलेक्ट्रिक हीटर को लेकर काफी रुचि देखी जा रही है। शहर के बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक हीटर खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे है। सर्दी के मौसम की शुरुआत उनके लिए फायदेमंद साबित हो रही है।-अशोक सैनी, दुकानदार

फोटो संख्या:62- विश्वकर्मा चौक  पर स्थित दुकान पर रखी इलेक्टि्रक हीटर---संवाद- फोटो : रिसिया के लखैया जदीद में बनकर तैयार अन्नपूर्णा भवन।

फोटो संख्या:62- विश्वकर्मा चौक  पर स्थित दुकान पर रखी इलेक्टि्रक हीटर---संवाद- फोटो : रिसिया के लखैया जदीद में बनकर तैयार अन्नपूर्णा भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें