फोटो संख्या:75- सतनाली में बस स्टैंड इंचार्ज उमेद सिंह को ज्ञापन सौंपते--स्रोत--संवाद
सतनाली। कस्बे के लोगों ने सतनाली से खाटूश्याम तक बस का संचालन करने को लेकर बस अड्डा इंचार्ज के माध्यम से रोडवेज महाप्रंबधक के नाम ज्ञापन सौंपा। लखदातार ग्रुप के प्रधान प्रिंस वालिया ने बताया कि सतनाली से खाटू श्याम के लिए बस शुरू करवाने की काफी महीनों पुरानी मांग है।
सतनाली क्षेत्र में खाटूश्याम के लिए सतनाली से सीधी बस न चलने से सतनाली क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। विभाग के अधिकारियों को इस बस को चलाने को लेकर कई बार पत्र भी सौंप चुके हैं। विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने रोडवेज विभाग से इस बस को संचालन करवाने की मांग की गई है। इस मौके पर बीडीसी सदस्य कैलाश, एडवोकेट दिग्विजय शेखावत, नवीन गोयल, मोनू शेखावत, विजय पारीक, दीपक शेखावत, भूपेंद्र जागड़ा, अभिमन्यु राठौड़, जीतू पारीक, निक्की गोयल सहित मौके पर मौजूद रहे।