फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फायरिंग के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Wed, 24 Apr 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- कनीना में आभूषण विक्रेता से मिलते बसपा नेता अतरलाल--स्रोत--स्वयं
विज्ञापन
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल एडवोकेट ने कनीना में दिन दहाड़े पिस्तौल के दम पर आभूषण विक्रेता की दुकान पर लूट के इरादे से की गई फायरिंग की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। उन्होंने ज्वेलर्स शोरूम संचालक धनश्याम सोनी से मुलाकात कर सरकार, जिला पुलिस प्रशासन से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के दुकानदार तथा व्यापारियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन

अतरलाल ने पीड़ित आभूषण विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर वारदात का जायजा लेने के बाद कहा कि गोली चलाने की घटना से इलाके के दुकानदारों में भय तथा दहशत फैली हुई है। उन्होंने आभूषण विक्रेता को भरोसा दिया कि वे जल्दी ही पूरी वारदात के बारे में हरियाणा के गृहमंत्री, पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस पूरी वारदात की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें