फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवतियों से मारपीट कर बदसलूकी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 05 May 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय केशव नगर के लोगों ने डीएसपी से मिलकर युवतियों से मारपीट कर बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शनिवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजेश कुमार गांव ढोसी हाल आबाद केशव नगर नारनौल ने बताया कि 21 अप्रैल की सायं वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान उसकी बेटी ने एक निजी चिकित्सक के मोबाइल से फोन करके बताया कि केशव नगर गली नंबर एक में दो अंकल व उनकी लड़की उनके साथ बदसलूकी व मारपीट कर रहे हैं। वहीं भाई आतीश से झगड़ा कर रहे हैं। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा तो गली में काफी भीड़ थी। जब उसने अपनी बेटियों से घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि हम आतीश भाई की बाइक पर बैठकर घर आ रहे थे। तब एक मकान के गेट के अंदर से रैंप पर अचानक एक लड़की ने स्कूटी उतार दी। इस बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक अंकल जो शराब के नशे में थे उन्होंने हमारे साथ गाली-गलोच की। उन्होंने जबरदस्ती बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी। वहीं अस्पताल में मेडिकल करवाया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई हैं। ज्ञापन देने आए लोगों ने डीएसपी से मांग करते हुए कहा कि पुलिस घर पर आकर बेटी का बयान ले और आगे कार्रवाई करें। डीएपी ने लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें