फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के सामने युवाओं के लिए खुली निशुल्क लाइब्रेरी, गश्त बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- हकेंवि के सामने पुस्ताकालय का रिबन काटकर शुभारंभ करते  पुलिस अधीक्षक दीपक, हकें
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के सामने शुक्रवार को हरियाणा सर्व कल्याण मंच की ओर से युवाओं के लिए पुस्तकालय शुरू किया गया। यहां युवाओं को पढ़ाई के लिए निशुल्क संसाधन और शिक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी दीपक कुमार और विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, एसडीएम योगेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसपी दीपक कुमार ने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता।
यह लाइब्रेरी ऐसे युवाओं के सपनों को पूरा करने में मददगार होगी। उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप से अधिक लोगों के जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसमें अपराध, नशा तस्करी और अन्य घटनाओं की जानकारी साझा की जा सकती है, जिस पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि लाइब्रेरी से आसपास के बच्चों के साथ हकेंवि के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। मंच ने विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम का नाम शहीद हुक्मचंद के नाम पर रखने, महापुरुषों के नाम पर चौक बनाने और विश्वविद्यालय के सामने वाले चौक का नाम रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखने समेत कई मांगें रखीं। कुलपति ने इन पर विचार करने का आश्वासन दिया।
हकेंवि के आसपास नशे पर रोक की मांग
मंच पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने हकेंवि के आसपास नशीली गतिविधियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने एसपी से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और नशे की गतिविधियों पर कार्रवाई करने की मांग की। मंच के संस्थापक सदस्य अमित भारद्वाज ने कहा कि लाइब्रेरी प्रदेशाध्यक्ष नवीन कौशिक की प्रेरणा से शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें