फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल डिपो से 50 और आरटीओ से 13 बसों की मांग

Thu, 29 May 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15नारनौल के बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रोहतक के पहरावर में 30 मई को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए 63 बसों की मांग की गई है।
विज्ञापन

नारनौल डिपो से 50 और आरटीओ से 13 बसों की मांग की गई है। यदि मांग के अनुसार बसों को कार्यक्रम के लिए भेजा जाता है तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है गौरतलब है कि नारनौल डिपो में 130 बस हरियाणा रोडवेज और 20 बस किलोमीटर स्कीम सहित कुल 150 बसें यात्रियों के आवागमन के लिए संचालित है। जिसमें से 52 बसें लंबे रूट पर और शेष बसें छोटे रूट पर संचालित है, लेकिन बसों को कार्यक्रम के लिए भेजने के बाद केवल 100 बस ही आवागमन के लिए संचालित रहेगी। ऐसे में महेंद्रगढ़, रेवाडी, नांगल चौधरी, निजामपुर और ग्रामीण क्षेत्रों जैसे छोटे रूट पर चलने वाली बसों के संचालन में कटौती की जाएगी। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



वर्जन :
नारनौल डिपो से 50 बसों की मांग की गई है, लेकिन वीरवार शाम तक बसों के लिए प्रशासन और कोआर्डिनेटर द्वारा संपर्क नहीं किया गया है। अगर बसों की मांग की जाती है तो उपलब्ध करवाई जाएगी। छोटे रूट पर बसों के संचालन में कटौती की जाएगी। बसों के फेरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

सतीश कुमार, सीआई, बस स्टैंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें