फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली-फुलेरा ट्रेन 24 फरवरी से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिल्ली से फुलेरा तक 24 फरवरी से विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 24 फरवरी से एक मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय से चलकर रेवाड़ी, नारनौल और रिंगस होते हुए फुलेरा तक जाएगी।
विज्ञापन

इस नई ट्रेन शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ होगा। अब उन्हें दिल्ली और राजस्थान के बीच यात्रा के लिए अधिक सुविधाजनक और सीधा विकल्प मिलेगा। खासकर रेवाड़ी, नारनौल और रिंगस के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी जिससे समय की बचत होगी और सफर अधिक आरामदायक बनेगा।
बीकानेर मंडल के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी धुनी लाल कुमावत ने बताया कि यह ट्रेन फुलेरा से सुबह 11:40 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में सुबह 7:10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से शुरू होकर गुरूग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल होते हुए दोपहर 2:30 बजे फुलेरा पहुचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन शुरू होने से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें