फोटो 11 सीएम से मुलाकात करते विधायक व अन्य। प्रवक्ता
नारनौल। बुधवार को विधायक ओम प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में व्यापार मंडल के सदस्यों, सिहमा गांव के सरपंच एवं उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मुद्दों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। संवाद