फोटो 10दौड़ने के लिए ट्रेक तैयार करते युवा। ग्रामीण
सिहमा। सिहमा गांव में बस स्टैंड के समीप स्थित खेल मैदान में दौड़ने के लिए ट्रैक तैयार करवाया है। इससे दौड़ का अभ्यास कर रहे युवाओं को अब बेहतर स्थल मिल सकेगा। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश युवा सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों व अन्य शारीरिक दक्षता आधारित परीक्षाओं की तैयारी करते हैं लेकिन उचित अभ्यास स्थल के अभाव में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पहले युवाओं को कच्चे रास्तों या सड़कों पर दौड़ लगानी पड़ती थी जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता था और नियमित अभ्यास भी प्रभावित होता था। सरपंच सुमन देवी ने बताया कि अब इस नए रनिंग ट्रैक के बनने से उन्हें सुरक्षित, समतल और निर्धारित स्थान पर अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। संवाद