फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्तियों में देरी से युवाओं में निराशा बढ़ी : पुनीत बुलान

विज्ञापन
फोटो 3 पुनीत बुलान।
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने कहा कि आज जिले का युवा बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से सबसे अधिक प्रभावित है। पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं बढ़ती महंगाई के कारण सामान्य परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर रोजगार को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर उनके ठोस परिणाम दिखाई नहीं देते। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार देरी, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी तथा निजी क्षेत्र में सीमित अवसरों के कारण युवाओं में निराशा और हताशा बढ़ती जा रही है।
पुनीत बुलान ने मांग की कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए ठोस और प्रभावी योजनाएं बनाई जाएं, लंबित भर्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा युवाओं को स्वरोजगार के लिए आसान ऋण और व्यावसायिक प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं की इस आवाज को पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें