नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्राधिकरण अध्यक्ष रितु वाईके बहल के निर्देशानुसार किया गया। सीजेएम ने अस्थायी आवास, चिकित्सा, परामर्श व कानूनी सहायता सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रशासक वंदना यादव को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं को तुरंत सुरक्षा, भोजन, चिकित्सा और कानूनी मदद दी जाए। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण वंचित वर्ग को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, हेल्पलाइन नंबरों से जरूरतमंदों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जा सकती है। संवाद