मंडी अटेली। गांव चंदपुरा निवासी दीपेंद्र राव को भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा जिला सलाहकार समिति सदस्य नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से जारी पत्र में यह नियुक्ति प्रदान की है। दीपेंद्र राव ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री की सोच है की हर क्षेत्र में युवाओं को आगे आना चाहिए। इस सोच को आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में जिले के युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए अनेक अवसर प्रदान किए जाएंगे। महेंद्रगढ़ जिले के युवा प्रदेश और देश में अपने गांव अपने जिले का नाम रोशन करें, उनके लिए उचित संसाधनों की व्यवस्था करके सबको साथ लेकर के कार्य को आगे बढाएंगे।